देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री सोनोवाल विकास परियोजनाओं का जायजा लेने अंडमान पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल विकास परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को सुबह यहां पहुंचे।

पोर्ट ब्लेयर, 23 नवंबर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल विकास परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को सुबह यहां पहुंचे।

वह ग्रेट निकोबार द्वीप के समग्र विकास सहित ‘सागरमाला’ परियोजनाओं पर बैठकें आयोजित करने के लिए कैंपबेल खाड़ी गए।

सोनोवाल दिन में ‘गैलाथिया बे इंटरनेशनल कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट’ परियोजना का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और ‘इंदिरा प्वाइंट लाइट हाउस’ का भी दौरा करेंगे।

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सोनोवाल सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। इसके बाद वह हवाई मार्ग से निकोबार जिले में कैंपबेल बे के लिए रवाना हो गए।

मंत्री कैंपबेल बे बंदरगाह से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और स्थानीय लोगों के साथ भी संवाद करेंगे।

‘सागरमाला’ परियोजना भारत में बंदरगाह आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए जहाजरानी मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम है।

‘सागरमाला’ परियोजना के तहत ग्रेट निकोबार द्वीप को विकसित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड