एजेंसी न्यूज

अपनी पहली किताब 'लाल सलाम' के साथ लेखक बनीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी पहली किताब ‘‘लाल सलाम’’ के साथ ही अब लेखक के अवतार में भी आ गई हैं. यह किताब का प्रकाशन वेस्टलैंड नामक प्रकाशन कंपनी ने किया है. यह 29 नवंबर को बाजार में आएगी.

अपनी पहली किताब 'लाल सलाम' के साथ लेखक बनीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 18 नवंबर : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी पहली किताब ‘‘लाल सलाम’’ के साथ ही अब लेखक के अवतार में भी आ गई हैं. यह किताब का प्रकाशन वेस्टलैंड नामक प्रकाशन कंपनी ने किया है. यह 29 नवंबर को बाजार में आएगी. यह पुस्तक अप्रैल 2010 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 76 जवानों की हत्या से प्रेरित है और यह देश सेवा के लिए, खासकर नक्सली इलाकों में जिंदगी खपाने वालों पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि है.

ईरानी ने अपनी इस पुस्तक के बारे में कहा, ‘‘यह कहानी अक्सर मेरे दिमाग में घूमती रहती थी. अंततः मैं इसे लिखने से खुद को रोक नहीं सकी. मैं उम्मीद करती हूं कि पाठक इसका का लुत्फ उठाएंगे और उस चीज को समझ पाएंगे जिसके बारे में बहुत कम लिखा गया है.’’ ज्ञात हो कि राजनीति में आने से पहले ईरानी एक जानीमानी अभिनेत्री थीं. लाल सलाम एक युवा अधिकारी विक्रम प्रताप सिंह की कहानी है जो अंदरखाने की राजनीति और भ्रष्टाचार में उलझे तंत्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का मुकाबला करता है. यह भी पढ़ें : बैंक से कर्ज लेकर भागे हुए लोगों से 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हुई: पीएम मोदी

प्रकाशक के मुताबिक यह विपरीत परिस्थितियों का साहस व संयम से मुकाबला करने वालों की कहानी है. वेस्टलैंड के वी के कार्तिक ने कहा, ‘‘इस पुस्तक में रहस्य, रोमांच, एक्शन, यादगार चरित्र सब है. लाल सलाम एक ऐसी पुस्तक है जिसे पढ़ने वाला पन्ने पलटता रहेगा और इसे पूरा पढ़कर ही रूकेगा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2021 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).