देश की खबरें | निम्न रक्त शर्करा के कारण केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा बेहोश हुए, अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा रविवार को शिवमोगा से बेंगलुरू आते समय चित्रदुर्ग में निम्न रक्त शर्करा के कारण बेहोश हो गए और उन्हें यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, तीन जनवरी केंद्रीय मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा रविवार को शिवमोगा से बेंगलुरू आते समय चित्रदुर्ग में निम्न रक्त शर्करा के कारण बेहोश हो गए और उन्हें यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।

उन्होंने बताया कि गौड़ा (67) की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

मंत्री को पहले चित्रदुर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में ‘शून्य यातायात प्रबंधन’ कर उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से यहां के एक निजी अस्पताल में लाया गया।

‘शून्य यातायात प्रबंधन’ के तहत अन्य वाहनों को अस्थायी रूप से रोक कर वीवीआईपी के काफिले को गुजारा जाता है।

गौड़ा राज्य भाजपा की एक बैठक में शामिल होने के बाद शिवमोगा से बेंगलुरू आ रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि चित्रदुर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का अभिवादन करने के बाद वह बेहोश हो गए। वह वहां दोपहर के भोजन के लिए एक होटल में ठहरे थे।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री गौड़ा को तुरंत चित्रदुर्ग के बासावेश्वर चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

वहां उपचार के बाद वह ठीक हो गए और भाजपा नेताओं तथा परिवार के सदस्यों से फोन पर बात की।

इसके बाद उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गौड़ा के बेटे कार्तिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘... निम्न रक्त शर्करा के कारण ऐसा हुआ... वह अब ठीक हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर