जरुरी जानकारी | गोवा में जी-20 ऊर्जा पर मंत्री स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय मंत्री आर के सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री आर के सिंह 22 जुलाई को गोवा में होने वाली जी-20 ऊर्जा मंत्री स्तरीय और स्वच्छ ऊर्जा मिशन मंत्री स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली/पणजी, 14 जुलाई केंद्रीय मंत्री आर के सिंह 22 जुलाई को गोवा में होने वाली जी-20 ऊर्जा मंत्री स्तरीय और स्वच्छ ऊर्जा मिशन मंत्री स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ऊर्जा बदलावा, स्वच्छ ऊर्जा पर मंत्री स्तरीय और मिशन इनोवेशन (एमआई) बैठकें 19 से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी।
अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय बिजली मंत्रालय द्वारा आयोजित विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में नीति निर्माताओं, प्रतिनिधियों, उद्योग प्रमुखों और शोधकर्ताओं सहित 1,000 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।
केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह 22 जुलाई को जी-20 ऊर्जा मंत्रिस्तरीय और 21 जुलाई को स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय और मिशन इनोवेशन (सीईएम/एमआई) बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सीईएम/एमआई बैठक के उपाध्यक्ष होंगे।
जी-20 सदस्य देशों और नौ आमंत्रित देशों के ऊर्जा मंत्री और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के उच्च पदस्थ अधिकारी मंत्रिस्तरीय बैठक का हिस्सा होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)