जरुरी जानकारी | केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सरकारी एजेंसियों के बीच सहज संवाद पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र की कोशिश सरकारी एजेंसियों के बीच सहज संवाद स्थापित करने और यह सुनिश्चित करने की है कि कोई ‘इंस्पेक्टर राज’ न हो।

मानेसर (हरियाणा), 29 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र की कोशिश सरकारी एजेंसियों के बीच सहज संवाद स्थापित करने और यह सुनिश्चित करने की है कि कोई ‘इंस्पेक्टर राज’ न हो।

कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि न केवल सरकार बल्कि प्रत्येक नागरिक को भी सामाजिक दायित्वों का पालन करना है। उन्होंने सतत विकास के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

वह सरदार वल्लभभाई पटेल की 146वीं जयंती के संबंध में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने एक कॉरपोरेट एकता मार्च को हरी झंडी दिखाई गई।

सिंह ने कहा, ‘‘सरकार की मंशा यह है कि सरकारी एजेंसियों के बीच सहज और निर्बाध संवाद हो और कोई इंस्पेक्टर राज न हो।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कंपनियों को अनिवार्य रूप से हितधारकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और समाज के समावेशी विकास में योगदान करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\