जरुरी जानकारी | केंद्रीय मंत्री पुरी ने बिल्डरों से कहा: न बिक पाये घरों को जल्द बेचें, इन्हें दबाकर न बैठें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को बिल्डरों से कहा कि वे न बिक पाये घरों को दबाकर न बैठें, बल्कि इन्हें जल्दी से बेचने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि वह आवास बिक्री को बढ़ावा देने के मद्देनजर एक बार फिर से संपत्ति के पंजीकरण पर स्टाम्प ड्यूटी कम करने के लिये राज्य सरकारों को पत्र लिखेंगे।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को बिल्डरों से कहा कि वे न बिक पाये घरों को दबाकर न बैठें, बल्कि इन्हें जल्दी से बेचने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि वह आवास बिक्री को बढ़ावा देने के मद्देनजर एक बार फिर से संपत्ति के पंजीकरण पर स्टाम्प ड्यूटी कम करने के लिये राज्य सरकारों को पत्र लिखेंगे।

रियल्टी कंपनियों के संगठन नारेडको के द्वारा आयोजित एक डिजिटल संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पुरी ने कहा कि सर्किल दरों को कम होना चाहिये। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है, अब समय आ गया है कि न बिक पाये घरों को निकाला जाये। उन्हें दबाकर बैठा न जाये।’’

यह भी पढ़े | Bihar: क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था? तेजस्वी के बयान पर भड़के CM बोले- चार्जशीटेड हो, सब जानते हैं.

पुरी ने कहा कि ऐसा करने से आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और डेवलपरों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय ने हाल ही में आयकर नियमों को आसान किया है। इससे सर्किल दरों और लेन-देन की दरों का फर्क बढ़कर 20 प्रतिशत हो गया है। पुरी ने सर्किल दरें कम किये जाने की बात करते हुए कहा, ‘‘यह 20 प्रतिशत का फर्क आर्थिक गतिविधियों को तेज करेगा। आप सभी को अब कदम बढ़ाना चाहिये। न बिक पाये घरों से अब मुक्ति पाइये।’’

यह भी पढ़े | Mobile Number Linked To Aadhar Card: ऐसे पता करें आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक.

पुरी ने स्टाम्प ड्यूटी के बारे में कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी को कम किया है। शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि इस कदम के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि सितंबर 2020 में महाराष्ट्र में बिक्री पंजीयन कोरोना वायरस महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान 1,19,834 पंजीयन हुए, जो इस साल का सर्वाधिक है।

पुरी ने कहा कि वह स्टाम्प ड्यूटी को कम करने को लेकर एक बार फिर से राज्यों को पत्र लिखेंगे। उन्होंने पर्यावरण संबंधी मंजूरियों में देरी की चिंता के बारे में बिल्डरों को कहा कि वे वास्तविक समस्याएं साझा करें। मंत्री ने कहा कि यदि समस्याएं केंद्र सरकार से संबंधित रहीं, तो वह इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट