देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री प्रधान ने पाकिस्तान की गोलाबारी में स्कूली छात्रों की मौत पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में 12 वर्षीय दो स्कूली छात्रों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि पड़ोसी देश को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

नयी दिल्ली, 10 मई केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में 12 वर्षीय दो स्कूली छात्रों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि पड़ोसी देश को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में मंत्री ने कहा कि पुंछ में बेवजह पाकिस्तानी गोलाबारी में दो स्कूली बच्चों की जान जाने की खबर दिल दहला देने वाली है।

उन्होंने कहा कि इस कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।

मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को निर्दोष स्कूली बच्चों सहित नागरिकों को निशाना बनाने और उनकी हत्या करने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पुंछ में बुधवार को 12 नागरिक मारे गए, जबकि शुक्रवार को उरी और पुंछ में दो अन्य लोग मारे गए। पाकिस्तानी गोलाबारी में शनिवार की सुबह एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी समेत छह अन्य लोगों की जान चली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\