देश की खबरें | केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी की निजी वेबसाइट हैक की गयी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी की निजी वेबसाइट हैक की गयी है और इसकी सूचना हैदराबाद पुलिस को दे दी गयी है। उनके कार्यालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
हैदराबाद, 25 अगस्त केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी की निजी वेबसाइट हैक की गयी है और इसकी सूचना हैदराबाद पुलिस को दे दी गयी है। उनके कार्यालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार 15 अगस्त को किशन रेड्डी डॉट कॉम को हैक किया गया और वह तब से डाउन है।
यह भी पढ़े | छ्त्तीसगढ़: सड़क न होने कारण महिला और उसके शिशु को पालकी में बिठाकर अस्पताल ले गए परिजन.
उन्होंने कहा, ‘‘ यह उनकी निजी वेबसाइट है जिसमें उनके कार्यक्रमों एवं उनके निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में गतिविधियों का ब्योरा होता है।’’
उन्होंने कहा हमने इस संबंध में हैदराबाद सिटी पुलिस को सूचित कर दिया है।
रेड्डी केंद्रीय मंत्री बनने से पहले से यह वेबसाइट चला रहे थे।
हैदराबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि मंत्री के कार्यालय ने शाखा को सूचना दी है कि उनकी निजी वेबसाइट हैक कर ली गयी है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन्होंने (मौखिक रूप से) हमें बताया कि मंत्री की निजी वेबसाइट हैक कर ली गयी है... अबतक हमें कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)