देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री नारायण राणे एवं उनके बेटे मानहानि मामले में बयान दर्ज कराने थाने पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके विधायक पुत्र नितेश राणे अपने खिलाफ मानहानि के एक मामले में बयान दर्ज कराने शनिवार को यहां मालवणी पुलिस थाने पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, पांच मार्च केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके विधायक पुत्र नितेश राणे अपने खिलाफ मानहानि के एक मामले में बयान दर्ज कराने शनिवार को यहां मालवणी पुलिस थाने पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह मामला, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने और झूठी सूचना फैलाने को लेकर नारायण राणे तथा नितेश के खिलाफ दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उनके बेटे के अपराह्न लगभग पौने दो बजे वहां पहुंचने पर बड़ी संख्या में राणे के समर्थक पश्चिमी उपनगर स्थित थाने के बाहर जमा हो गये तथा नारेबाजी की।

उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र मामले में जांच अधिकारी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराएंगे।

मालवणी पुलिस ने नितेश राणे को एक नोटिस भेज कर बृहस्पतिवार को और उनके पिता को शुक्रवार को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने को कहा था। लेकिन उन्होंने अपने वकील के जरिये पुलिस को सूचना दी कि चूंकि राज्य विधानमंडल का सत्र चल रहा है और वे उक्त तारीखों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन को प्राथमिकता देंगे तथा शनिवार को पुलिस के समक्ष उपस्थित होंगे।

यहां की एक अदालत ने पिता-पुत्र को शुक्रवार को 10 मार्च तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया था।

मालवणी पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने 19 फरवरी को संवाददाता सम्मेलन में कुछ टिप्पणी की थी, जहां उनके पुत्र भी उपस्थित थे।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंत्री ने सालियान की मौत के बारे में कुछ दावे किये थे।

उल्लेखनीय है कि सुशांत का शव उपनगर बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट से मिलने के छह दिन पहले सालियान ने आठ जून 2020 को उपनगर मलाड में एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान