देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड​-19 की जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 27 अगस्त केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड​-19 की जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

फरीदाबाद के रहने वाले 63 वर्षीय सांसद ने हाल ही में उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में 28 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेन अलर्ट.

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लिया और खुद की जांच करवाई।

उन्होंने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, ‘‘स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए मैंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के परामर्श पर अब इलाज चलेगा। जितने भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया वह कोविड-19 को गंभीरता से लेते हुए अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।’’

यह भी पढ़े | Odisha: ओडिशा के नयागढ़ में किसान और दो बैल नदी में गिरे, रेस्क्यू कर बचाया गया, (Watch Video).

इससे पहले, करनाल, हिसार और कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद- संजय भाटिया, बृजेन्द्र सिंह और नायब सिंह सैनी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

हरियाणा के आठ भाजपा विधायकों को भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है जिनमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और कृषि मंत्री जे पी दलाल शामिल हैं।

इस बीच, हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद वह एक हफ्ते तक घर में पृथक-वास में रहेंगी।

शैलजा ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है।

राज्य में कोविड-19 के 58,000 से अधिक मामले हो चुके हैं। राज्य में अब तक वायरस के कारण 634 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\