देश की खबरें | हैदराबाद में रोजगार मेले में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने युवाओं से समर्पण के साथ काम करने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया है।

हैदराबाद, 22 जुलाई केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने युवाओं से समर्पण के साथ काम करने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, रेड्डी ने शनिवार को सिकंदराबाद के रेल कलारंग में आयोजित रोजगार मेले को संबोधित किया और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती हुए उम्मीदवारों को नियुक्तिपत्र सौंपे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवा देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को तेज करके, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाकर प्राथमिकता दी है।

रेड्डी ने कहा कि निजी क्षेत्र में नए अवसर उत्पन्न हुए हैं क्योंकि केंद्र सरकार नए निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने युवाओं को अपने सपनों को हासिल करने के लिए हर अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार के 10 लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति का लक्ष्य रखा है और इसके तहत हर महीने इस प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को 70,000-80,000 नियुक्तिपत्र दिए जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट