देश की खबरें | केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में डीह ब्लॉक के टेकारी दांदू उच्च प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई और अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।
रायबरेली (उत्तर प्रदेश), छह जून केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में डीह ब्लॉक के टेकारी दांदू उच्च प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई और अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।
डीह ब्लॉक रायबरेली जिले के सलोन विधानसभा क्षेत्र में है, जो अमेठी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
ग्रामीणों के अनुसार, चौपाल में लोगों ने अपनी समस्याएं ईरानी के सामने रखीं और केन्द्रीय मंत्री ने परेशानियां सुनने के बाद सड़क, आवास समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
टेकारी दांदू के बाद केन्द्रीय मंत्री डीह ग्राम पंचायत पहुंची और लोगों की समस्याओं के बारे में सुना।
परशदेपुर के मटियारा चौराहे पर परशदेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल ने उसका स्वागत किया। कस्बे की महिलाओं ने ईरानी से उनके पास मकान नहीं होने की शिकायत की। मंत्री ने इन समस्याओं को दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
स्मृति ईरानी ने 2019 में अमेठी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पराजित कर लोकसभा का चुनाव जीता। इन दिनों वह अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2023 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

