देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने नवोन्मेष पोर्टल देश को समर्पित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (एनआईएफ) द्वारा विकसित नवोन्मेष पोर्टल को बृहस्पतिवार को देश को समर्पित किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 जनवरी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (एनआईएफ) द्वारा विकसित नवोन्मेष पोर्टल को बृहस्पतिवार को देश को समर्पित किया।

राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के तहत स्वायत्तशासी संस्थान है। देश में आम लोगों के करीब 1.15 लाख नवाचार का इस पर ब्योरा है।

ऊर्जा, यांत्रिक, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू, रासायनिक, सिविल, वस्त, खेती-फसल संबंधी, भंडारण, पौधों के प्रकार, पौधों की रक्षा, कुक्कुट, मवेशी प्रबंधन जैसे कई विषयों पर नवाचार को इसमें समेटा गया है।

इस अवसर पर हर्षवर्धन ने पारंपरिक ज्ञान खासकर आदिवासी इलाकों से ज्ञात औषधीय उपचार की बढ़ती महत्ता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि नवोन्मेष पोर्टल से स्थानीय समस्या का समाधान तलाशने के प्रति आम लोगों के नए विचारों को सांस्थानिक स्वरूप देने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवोन्मेष पोर्टल से ऐसी व्यवस्था कायम होगी, जहां संस्थान नए विचार और उसे उद्यमिता का रूप देने वालों का सहयोग करने के लिए खड़ा रहेंगे।

उन्होंने छात्रों, उद्यमियों, एमएसएमई और आम लोगों से नवोन्मेष पोर्टल का लाभ उठाने और रुचि के नवोन्मेष को खंगालने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\