केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने Mumbai Local में किया सफर, बोलें- सफर सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए कल करेंगे अहम बैठक
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने मंगलवार की सुबह मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा की और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का आकलन किया. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रेल राज्य मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद केंद्रीय मंत्री पहली बार मुंबई के दौरे पर आये थे.
मुंबई: केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve) ने मंगलवार की सुबह मुंबई की लोकल (Mumbai Local) ट्रेन में यात्रा की और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का आकलन किया. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रेल राज्य मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद केंद्रीय मंत्री पहली बार मुंबई के दौरे पर आये थे.Mumbai Local e-Pass: मुंबई लोकल में यात्रा के लिए यहां से बनवाएं ऑनलाइन ई-पास
उन्होंने बताया कि दानवे कुर्ला जाने वाली धीमी लोकल ट्रेन में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर दिन मं 11 बजे सवार हुये. वह बाद में दादर स्टेशन पर उतर गये. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 20 से 25 मिनट की यात्रा के दौरान उन्होंने यात्रियों एवं मीडियाकर्मियों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि इसके बाद मंत्री ने दादर स्टेशन पर विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया जो मुंबई के व्यस्ततम स्टेशनों में से एक है.
ट्रेनें मुंबई के लोगों की लाइफलाईन हैं। मुंबई के प्रवासियों का प्रवास सही, सुलभ और सुरक्षित कैसे हो इसके लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। ये योजना हम कल बनाएंगे। मुंबई में सेंट्रल मुंबई दादर और सीएसएमटी जैसे बड़े स्टेशन का विकास भी इसी में है: मुंबई में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री https://t.co/QTqse5Y5Kc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2021
उन्होंने बताया कि इसके बाद वह लोकल ट्रेन से ठाणे स्टेशन गये और वहां यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया. दादर रेलवे स्टेशन पर दानवे ने कोंकण जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखायी. इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से एफटीआर (फुल टेरिफ रेट) पर हुयी है. दादर स्टेशन पर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मौजूद भाजपा विधायक नितेश राणे ने संवाददाताओं को बताया कि एफटीआर ट्रेन को ‘मोदी एक्सप्रेस’ नाम दिया गया है जो करीब 1,800 लोगों को कोंकण क्षेत्र लेकर जायेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2021 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

