एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केंद्रीय गृहमंत्री शाह बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ में रैली को करेंगे संबोधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को जगदलपुर और कोंडागांव में भाजपा उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | केंद्रीय गृहमंत्री शाह बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ में रैली को करेंगे संबोधित

रायपुर, 18 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को जगदलपुर और कोंडागांव में भाजपा उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ में चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद यह दूसरी बार है जब शाह राज्य के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया था। राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि शाह बृहस्पतिवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होंगे तथा दोपहर को मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि शाह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे। सभा के बाद वह दोपहर लगभग 1:45 बजे हेलीकॉप्टर से कोंडागांव पहुंचेंगे।

भाजपा नेताओं ने बताया कि शाह कोंडागांव में पुलिस मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। शाह शाम को जगदलपुर से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यह दूसरी बड़ी रैली है। शाह ने इससे पहले 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में रैली को संबोधित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).