एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चार दिसंबर को सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चार दिसंबर को सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चार दिसंबर को सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे

जैसलमेर, एक दिसंबर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चार दिसंबर को सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

सीमा सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिदेशक एनएस जामवाल ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पांच दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल की स्थापना दिवस पर परेड की सलामी लेंगे।

उन्होंने कहा कि अमित शाह चार दिसंबर को सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे, जवानों के साथ बातचीत करेंगे और सीमा पर रात्रि विश्राम का उनका कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की क्षमताओं को गृहमंत्री को दर्शाया जायेगा और इस कार्यक्रम में हमारे जवानों के साथ साथ हमारी सीमा सुरक्षा बल की महिलाएं भी परेड और, डेयर डेविल (मोटर साइकिल राइड), हथियारों के साथ हैंडलिंग में भाग ले रही है।

उन्होंने कहा कि ‘‘ हम केन्द्रीय गृह मंत्री को यह दर्शाने की कोशिश करेंगे की किस प्रकार से सीमा सुरक्षा बल अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करने के लिये पूरी तरह से तत्पर और तैयार है और हमारे पास में जो संसाधन है उनका प्रदर्शन किया जाएगा।’’

सीमा सुरक्षा बल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार बीएसएफ पहली बार अपना 57वां स्थापना दिवस दिल्ली से बाहर राजस्थान के सीमावर्ती जिला जैसलमेर शहर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में पांच दिसंबर को आयोजित करेगा।

इस आयोजन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सशस्त्र बलो के वरिष्ठ अधिकारी व सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

सं कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).