देश की खबरें | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे जयपुर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार दोपहर जयपुर पहुंचे।
जयपुर, पांच दिसंबर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार दोपहर जयपुर पहुंचे।
शाह यहां भाजपा की राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति की दो-दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका भाजपा के जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
शाह जैसलमेर से यहां जयपुर हवाईअड्डा पहुंचे, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की।
इसके बाद उनका काफिला सीतापुरा इलाके की ओर रवाना हुआ, जहां बैठकें होनी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2021 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

