देश की खबरें | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने शहर की एक दिन की यात्रा के दौरान 67000 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचे से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशीला रखी थी।
चेन्नई, 22 नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने शहर की एक दिन की यात्रा के दौरान 67000 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचे से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशीला रखी थी।
उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम, मंत्री के ए सेंगोत्तैयां और मंत्री पी थंगमणि ने यहां हवाई अड्डे पर शाह को गर्मजोशी से विदा किया।
यह भी पढ़े | UP: बांदा में पुलिस कांस्टेबल समेत तीन लोगों के मर्डर के आरोप में 3 चचेरे भाई गिरफ्तार.
शाह शनिवार दोपहर को यहां पहुंचे थे। उन्होंने कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जिनमें 61,843 करोड़ रुपये की चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण की परियोजना की आधारशिला रखना प्रमुख है।
शाह ने बाद में एक होटल में भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित किया था।
यह भी पढ़े | अंडमान-निकोबार में COVID-19 के 14 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4630 के पार.
शाह की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए थे।
भाष
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

