एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | केंद्रीय वित्तमंत्री गुरुग्राम से 'मेरा बिल-मेरा अधिकार' योजना की शुरुआत करेंगी: दुष्यंत चौटाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक सितंबर को गुरुग्राम से ‘मेरा बिल-मेरा अधिकार’ योजना की शुरुआत करेंगी।

जरुरी जानकारी | केंद्रीय वित्तमंत्री गुरुग्राम से 'मेरा बिल-मेरा अधिकार' योजना की शुरुआत करेंगी: दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 30 अगस्त हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक सितंबर को गुरुग्राम से ‘मेरा बिल-मेरा अधिकार’ योजना की शुरुआत करेंगी।

एक सरकारी बयान के अनुसार, जेजेपी नेता ने कहा, वह गुरुग्राम के सेक्टर 15 में आयोजित एक कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत करेंगी।

चौटाला ने कहा कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सामान खरीदने की रसीद एक पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को ड्रॉ प्रणाली के माध्यम से 30 करोड़ रुपये के कोष से पुरस्कार भी मिलेगा। यह योजना जीएसटी संग्रह के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी क्योंकि इससे अधिक से अधिक लोग जीएसटी बिल जमा करने के लिए प्रेरित होंगे।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना से उपभोक्ताओं में सामान खरीदते समय विक्रेता से बिल मांगने की प्रवृत्ति विकसित होगी।

चौटाला ने कहा, ‘‘जीएसटी देश की कर प्रणाली को सरल बनाने और इंस्पेक्टर राज को खत्म करने को लेकर एक उत्कृष्ट व्यवस्था साबित हुई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).