देश की खबरें | इस समय समान नागरिक संहिता अवांछनीय है: कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस शनिवार को भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर अपने रुख पर कायम रही और कहा कि इस स्थिति में इसे लागू करना अवांछनीय है। पार्टी ने कहा कि यदि कोई कोई मसौदा विधेयक या रिपोर्ट इस मुद्दे पर आती है तो वह आगे टिप्पणी करेगी।
नयी दिल्ली, एक जुलाई कांग्रेस शनिवार को भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर अपने रुख पर कायम रही और कहा कि इस स्थिति में इसे लागू करना अवांछनीय है। पार्टी ने कहा कि यदि कोई कोई मसौदा विधेयक या रिपोर्ट इस मुद्दे पर आती है तो वह आगे टिप्पणी करेगी।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संसदीय रणनीति समूह की बैठक की जिसमें उन्होंने 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मॉनसून सत्र के दौरान उठाए जाने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मणिपुर हिंसा, पहलवानों के विरोध, मुद्रास्फीति, बढ़ती बेरोजगारी और विभिन्न राज्यपालों के आचरण को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है।
बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी समान नागरिक संहिता पर 15 जून को पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है और यूसीसी को लेकर कांग्रेस के रुख में कोई परिवर्तन नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों के दौरान इस मामले में कुछ अतिरिक्त नहीं हुआ है, इसलिए पार्टी के पास अभी इस पर कहने के लिए कुछ नहीं है।
दिल्ली अध्यादेश मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी विपक्ष का समर्थन मांग रही है, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि वह कानून आने के बाद इस पर गौर करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)