देश की खबरें | कराईकल में एकीकृत अदालत परिसर, कानूनी सहायता केंद्र का उद्घाटन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजे) अमरेश्वर प्रताप शाही ने शनिवार को यहां एकीकृत अदालत परिसर और एक कानूनी सहायता केंद्र का उद्घाटन किया।
कराईकल (पुडुचेरी), 10 अक्टूबर मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजे) अमरेश्वर प्रताप शाही ने शनिवार को यहां एकीकृत अदालत परिसर और एक कानूनी सहायता केंद्र का उद्घाटन किया।
इस मौके पर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े | DU First Cut Off List 2020-21: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए जारी की पहली कट-ऑफ लिस्ट.
मुख्य न्यायाधीश ने चेन्नई से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम में भाग लिया वहीं मुख्यमंत्री, उनके कैबिनेट सहयोगियों और अन्य अधिकारियों ने कराईकल में समारोह में भाग लिया।
मुख्य न्यायाधीश ने नए भवनों का उद्घाटन करते हुए कहा कि परिसर में पूरी तरह से वातानुकूलित सात अदालत कक्ष, न्यायाधीशों के कक्ष, एक मुफ्त कानूनी सहायता केंद्र, सम्मेलन कक्ष, रिकॉर्ड रूम, बार एसोसिएशन खंड, डाकघर, एटीएम, कैंटीन और अन्य सुविधाएं हैं।
उन्होंने कहा, "19.61 करोड़ रुपये की लागत से बना यह परिसर कराईकल के लोगों के लिए उपहार है और यह न्यायपालिका में लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेगा।"
इस अवसर पर नारायणसामी ने मुख्य न्यायाधीश से मद्रास उच्च न्यायालय की पीठ पुडुचेरी में स्थापित करने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में मामलों की संख्या मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर और अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है जहां उच्च न्यायालय की पीठ हैं। पुडुचेरी सरकार ने इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय को पहले ही ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि हम मद्रास उच्च न्यायालय से भी पहल का अनुरोध करते हैं।
नारायणसामी ने केंद्रशासित प्रदेश में नए वकीलों के लिए वजीफा योजना की घोषणा की और कहा कि नए वकीलों को सहायता के तौर पर प्रति माह 5,000 रुपये मिलेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)