देश की खबरें | मणिपुर के चुराचांदपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने 60 वर्षीय महिला सहित कम से कम चार लोगों की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चुराचांदपुर/इंफाल, 30 जून मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने 60 वर्षीय महिला सहित कम से कम चार लोगों की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घात लगाकर यह हमला मोंगजांग गांव के पास दोपहर दो बजे के आसपास हुआ जब पीड़ित एक कार में यात्रा कर रहे थे।
मोंगजांग चुराचांदपुर शहर से लगभग सात किमी दूर है।
चुराचांदपुर जिला मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि प्रतीत होता है कि चारों लोगों को नजदीक से गोली मारी गई। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों की पहचान अभी नहीं हुई है।
मौके से 12 से अधिक खाली कारतूस बरामद किए गए।
किसी भी संगठन ने हमले के लिए अब तक जिम्मेदारी नहीं ली है।
इलाके में पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

