देश की खबरें | बेरोजगारी, आप सरकार की नीतियों के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन, पंजाब पुलिस ने पानी की बौछार डाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एनएसयूआई की पंजाब इकाई के सदस्यों को प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए शनिवार को पुलिस ने उन पर पानी की बौछार डाली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 17 सितंबर एनएसयूआई की पंजाब इकाई के सदस्यों को प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए शनिवार को पुलिस ने उन पर पानी की बौछार डाली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनएसयूआई के सदस्य बेरोजगारी और आप सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए उसकी नीतियों के खिलाफ पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री मान के आवास का घेराव करने की धमकी दी थी।

एनएसयूआई के एक सदस्य ने कहा, ‘‘हमने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया ताकि वह अपने वादे पूरे कर सके।’’

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास जाने से रोकने के लिए अवरोधक लगाए थे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जब अवरोधक पार करने का प्रयास किया तो पुलिस को उनपर पानी की बौछार करनी पड़ी।

बाद में एनएसयूआई की पंजाब इकाई के अध्यक्ष इशरप्रीत सिंह सिधू सहित कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू