Uttar Pradesh: बेरोजगारी से परेशान ट्रक चालक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
बांदा जिले में पैलानी थाना के सिंधन कला गांव में शनिवार दोपहर कथित रूप से बेरोज़गारी से परेशान होकर एक ट्रक चालक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
लखनऊ: बांदा जिले में पैलानी थाना के सिंधन कला गांव में शनिवार दोपहर कथित रूप से बेरोज़गारी से परेशान होकर एक ट्रक चालक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आज दोपहर सिंधन कला गांव में 38 वर्षीय सुखदेव तिवारी ने अपने घर में अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
उन्होंने बताया कि मृतक मुंबई में रहकर ट्रक चलाने का काम करता था और तीन माह पूर्व मुंबई से ttarअपने घर लौटा था. उन्होंने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: बरेली में पिता ने परीक्षा न देने पर बेटे को सुनाई खरी-खोटी, छात्र ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
मृतक सुखदेव के बड़े भाई बलदेव तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मुंबई में ट्रक चालक था और तीन माह पूर्व घर लौटा था. उन्होंने बताया कि यहां कोई काम-धंधा नहीं मिलने से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

