देश की खबरें | मराठा कोटा मुद्दे पर केंद्र, महाराष्ट्र सरकार की अकर्मण्यता के कारण समुदाय में बेचैनी: पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को आरोप लगाया कि मराठा आरक्षण मुद्दे पर महाराष्ट्र और केंद्र सरकारों की अकर्मण्यता के कारण समुदाय में बेचैनी पैदा हो गई है।

मुंबई, 29 अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को आरोप लगाया कि मराठा आरक्षण मुद्दे पर महाराष्ट्र और केंद्र सरकारों की अकर्मण्यता के कारण समुदाय में बेचैनी पैदा हो गई है।

पवार ने यहां एक समारोह में कहा कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की मांग को अन्य समुदायों के हितों को नुकसान पहुंचाए बिना स्वीकार किया जाना चाहिए।

राकांपा प्रमुख ने कहा कि वह जरांगे से तब मिले थे जब उन्होंने पिछले महीने अनशन किया था । उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र और केंद्र सरकार ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर तत्काल निर्णय नहीं लिया जिससे समुदाय में बेचैनी पैदा हो गई।

पवार ने कहा, ‘‘एक पार्टी के तौर पर भी हमारा रुख स्पष्ट है। दूसरे समुदायों के हितों को नुकसान पहुंचाए बिना जरांगे की मांग पूरी की जानी चाहिए। समय की मांग यह सुनिश्चित करना है कि कोटा की मांग उचित तरीके से पूरी हो।’’

मराठा समुदाय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

विरोध प्रदर्शन के दूसरे चरण के तहत आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के 25 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने के बाद आंदोलन तेज हो गया। उनकी अपील पर कई गांवों ने राजनीतिक नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स