देश की खबरें | भाजपा सरकार के शासन में भारत के संवैधानिक, संघीय ढांचे के लिए चुनौती खड़ी हुई: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शनिवार को सरकार पर राजनीतिक, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चों पर पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा सरकार के तहत संवैधानिक और संघीय ढांचे के लिए चुनौती खड़ी हुई है।

हैदराबाद, 16 सितंबर कांग्रेस ने शनिवार को सरकार पर राजनीतिक, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चों पर पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा सरकार के तहत संवैधानिक और संघीय ढांचे के लिए चुनौती खड़ी हुई है।

पुनर्गठित कांग्रेस कार्य समिति की पहली बैठक में घंटों के विचार-मंथन के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, हम देश की स्थिति, मोटे तौर पर राजनीतिक स्थिति, देश के सामने आने वाले आर्थिक संकट और सुरक्षा खतरों (आंतरिक और बाहरी दोनों) पर चर्चा कर रहे हैं, जो देश के लिए गंभीर चुनौतियां हैं।’’

उन्होंने देश में राजनीतिक स्थिति का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा समय में देश के संवैधानिक और संघीय ढांचे के लिए एक चुनौती है।

चिदंबरम ने सनातन धर्म पर द्रमुक नेताओं से जुड़े विवाद पर कहा कि भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है और कांग्रेस इस विवाद में नहीं पड़ेगी।

उनका कहना था कि कांग्रेस ‘सर्वधर्म समभाव’ में विश्वास करती है।

उनके अनुसार, द्रमुक का कहना है कि उसके नेताओं के बयान जाति व्यवस्था को लेकर हैं।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू