देश की खबरें | ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत उत्तर प्रदेश में 97 हजार से अधिक मामलों में दोषसिद्धि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार के 2023 में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत इस साल जून के मध्य तक 97,000 से अधिक मामलों में दोषसिद्धि हुई है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
लखनऊ, एक जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार के 2023 में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत इस साल जून के मध्य तक 97,000 से अधिक मामलों में दोषसिद्धि हुई है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अभियोजन दीपेश जुनेजा ने बताया, ‘‘सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत एक जुलाई 2023 से 15 जून 2025 तक 97,158 अपराधियों को विभिन्न श्रेणियों में सजा दिला दिलायी गयी।’’
जुनेजा ने बताया कि 1,14,029 चिह्नित मामलों में से 74,388 मामलों का निपटारा किया गया।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान 68 आरोपियों को मृत्युदंड, 8,172 को आजीवन कारावास, 1,453 को 20 वर्ष से अधिक की सजा और 87,465 अपराधियों को 20 वर्ष से कम की सजा सुनाई गई। उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार ने गंभीर अपराधों में त्वरित व प्रभावी न्याय सुनिश्चित किया है।
बयान में कहा गया कि संगठित अपराध को लक्ष्य करते हुए शीर्ष 10 अपराधियों से जुड़े 272 मामलों में 395 आरोपियों को दोषी ठहराया गया।
बयान के अनुसार माफिया के खिलाफ कार्रवाई के तहत चिह्नित 69 माफियाओं में से 29 को सजा दिलाना प्रशासन की बड़ी सफलता है। यह दर्शाता है कि सरकार का उद्देश्य केवल छोटे अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संगठित अपराध को जड़ से मिटाना है।
जुनेजा ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत 17 दोषियों को मौत की सजा मिली है। इसमें एक माह में तीन आरोपियों को मृत्युदंड भी शामिल है।
बयान के अनुसार, मृत्युदंड के 68 मामलों में से 17 पॉक्सो के, 48 जघन्य अपराधों के और बाकी अन्य अपराधों के थे। औसतन, प्रत्येक कार्य दिवस में 143 चिह्नित मामलों को सुलझाया गया और 187 अपराधियों को दोषी ठहराया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

