एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पेड़ से टकराया अनियंत्रित वाहन : 10 लोगों की मौत, सात घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत जिले के गजरौला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया जिससे उस पर सवार 10 लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य जख्मी हो गए।

देश की खबरें | पेड़ से टकराया अनियंत्रित वाहन : 10 लोगों की मौत, सात घायल

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 23 जून पीलीभीत जिले के गजरौला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया जिससे उस पर सवार 10 लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य जख्मी हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह हादसा गजरौला थाना क्षेत्र के मालामुड़ इलाके में हुआ। वाहन में हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे 17 श्रद्धालु थे। वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में वाहन चालक दिलशाद (35), लक्ष्मी (28), सरला देवी (60), रचना (28), हर्ष (16), खुशी (दो), सुशांत (14), आनंद (तीन), लालमन (65) और श्यामसुंदर (55) शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में वाहन सवार सात अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है।

उन्होंने एक ट्वीट में शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटना में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).