एजेंसी न्यूज

UP Shocker: भदोही में चाचा ने 7 साल की भतीजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

भदोही शहर कोतवाली इलाके में एक चाचा द्वारा सात साल की भतीजी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

UP Shocker:  भदोही में चाचा ने 7 साल की भतीजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

भदोही (उप्र), 4 सितम्बर: भदोही (Bhadoi) शहर कोतवाली इलाके में एक चाचा द्वारा सात साल की भतीजी के साथ कथित तौर पर बलात्कार (Rape) करने का मामला सामने आया है. पुलिस (Police) ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार (Saturday) को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढे: Bihar Shocker: पिता की करतूत से परेशान महिला ने बेटी को मार कर की आत्महत्या

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह (Rambadan Singh) ने बताया कि भदोही कोतवाली के एक मोहल्ले में रहने वाले साहिल (Sahil) (22) ने बृहस्पतिवार की रात उसी घर में रहने वाले अपने बड़े भाई की सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों ने शुक्रवार को साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

उन्होंने कहा कि मामले में धारा 376 (बलात्कार) और पाक्सो एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर शनिवार को बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी साहिल को शनिवार को भदोही रेलवे स्टेशन से उस वक़्त गिरफ्तार किया गया, जब वह ट्रेन से फरार होने की फिराक में था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2021 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).