Uttar Pradesh: रोडवेज बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मामा-भांजे की मौत
बलिया जिले के फेफना क्षेत्र में रोडवेज बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक व उसके भांजे की मौत हो गयी.
बलिया (उत्तर प्रदेश), 12 सितंबर : बलिया जिले के फेफना क्षेत्र में रोडवेज बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक व उसके भांजे की मौत हो गयी.
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में शनिवार रात रसड़ा की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बलिया जा रहे कृष्ण मुरारी तिवारी (35) और उसके भांजे कुलदीप (26) को आजमगढ़ डिपो की बस ने टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: नोएडा में महिला की हत्या करने के आरोप में बांग्लादेशी गिरफ्तार
हादसे में दोनों युवक बस से कुचल गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2021 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

