देश की खबरें | नवी मुंबई में नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के आरोप में मामा गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 15 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, पांच फरवरी महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 15 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, नवी मुंबई के नेरुल इलाके का रहने वाला 34 वर्षीय आरोपी नाबालिग लड़की का मामा है।
नेरुल थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने चार अक्टूबर 2023 को अपने घर में नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।
उन्होंने बताया कि लड़की ने बाद में कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का शिकायत की, जिसके बाद उसे मुंबई के निकट गोवंडी इलाके के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।
अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के अधिकारियों ने नेरुल पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

