विदेश की खबरें | मारियुपोल से आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की योजना पर काम कर रहा है संयुक्त राष्ट्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कीव, 30 अप्रैल (एपी) संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन के युद्धग्रस्त मारियुपोल शहर से आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की दृढ़ता से मांग करते हुए इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने की बात कही है।

कीव, 30 अप्रैल (एपी) संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन के युद्धग्रस्त मारियुपोल शहर से आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की दृढ़ता से मांग करते हुए इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने की बात कही है।

इस बीच, कीव पर बमबारी करने को लेकर यूक्रेन ने रूस पर संयुक्त राष्ट्र की अवमानना करने का आरोप लगाया है। यूक्रेन का आरोप है कि संयुक्त राष्ट्र के नेता के कीव के दौरे के समय रूस ने बमबारी की थी।

मारियुपोल के मेयर वादिम बोईचेंको ने कहा कि शहर के स्टील संयंत्र के भीतर हालात बेहद खराब हो चुके हैं और वहां मौजूद आम नागरिक अपनी जिंदगी की भीख मांग रहे हैं।

बोईचेंको ने कहा कि आम नागरिकों को निकालने में कुछ दिनों का समय नहीं बल्कि केवल कुछ घंटे ही लगेंगे।

इस बीच, यूक्रेन की सेना ने दक्षिण और पूर्व में आगे बढ़ने के रूसी प्रयासों को रोकने के लिए कड़ा संघर्ष किया। रूसी सेना यूक्रेन के औद्योगिक डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है।

यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र कुछ शहरों में तोपखाने के विस्फोटों, सायरन और अन्य विस्फोटों की आवाज सुनी जा सकती थी।

अमेरिकी रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यूक्रेनी सेना के प्रतिरोध के कारण रूसी आक्रमण निर्धारित योजना की तुलना में बहुत धीमी गति से चल रहा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े अन्य घटनाक्रम इस प्रकार हैं-

- यूक्रेन की सेना के साथ लड़ते हुए एक पूर्व अमेरिकी नौसैनिक की मौत हो गयी है। अमेरिका ने इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है।

- यूक्रेन की सेना रूसी सैनिकों की मदद करने वाले अपने नागरिकों पर नकेल कस रही है। इस सिलसिले में करीब 400 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

- यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के बाद रूस के खिलाफ विभिन्न देशों की ओर से लगाए गए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण उसकी अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। रूस के सेंट्रल बैंक के मुताबिक उसकी अर्थव्यवस्था 10 प्रतिशत तक सिकुड़ने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\