बैठक में शामिल हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा, ‘‘अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिये हम बातचीत से विमुख नहीं हो सकते।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कई तरफ से चर्चा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अतीत से सीखे गए सबकों पर इसके आधारित होने का आह्वान किया गया।’’
इस संबंध में एक पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या कोई ऐसी परिस्थिति होगी, जिसके तहत वह सीधे तालिबान से मिलने के इच्छुक होंगे, गुतारेस ने कहा, "जब ऐसा करने का सही समय होगा, तो मैं स्पष्ट रूप से उस संभावना से इनकार नहीं करूंगा- लेकिन आज ऐसा करने का सही समय नहीं है।’’
अफगानिस्तान पर 2021 में कब्जा करने वाले तालिबान के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल नहीं थे।
दोहा में तालिबान की राजनीतिक शाखा के प्रमुख सुहैल शाहीन ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि नयी अफगान सरकार ने वार्ता को खारिज किया था।
शाहीन ने कहा, "अगर वे हमें सुनने के लिए तैयार नहीं हैं और मुद्दों के बारे में हमारी स्थिति जानने के लिए तैयार नहीं हैं, तो वे कैसे किसी ठोस समाधान तक पहुंच सकते हैं?"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY