देश की खबरें | संरा महासचिव के विशेष दूत ने म्यांमा पर एकीकृत क्षेत्रीय दृष्टिकोण का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. म्यांमा पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत नोलेन हेजर ने देश में चल रहे संकट को समाप्त करने और वहां के लोगों की इच्छा के आधार पर नागरिक शासन की वापसी के लिए एकीकृत क्षेत्रीय दृष्टिकोण का आह्वान किया है।

नयी दिल्ली, 11 मई म्यांमा पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत नोलेन हेजर ने देश में चल रहे संकट को समाप्त करने और वहां के लोगों की इच्छा के आधार पर नागरिक शासन की वापसी के लिए एकीकृत क्षेत्रीय दृष्टिकोण का आह्वान किया है।

संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत के रूप में नौ व 10 मई को दिल्ली के अपने पहले दौरे में हेजर ने विदेशमंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव विनय क्वात्रा से म्यांमा की स्थिति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

दिल्ली स्थित संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि हेजर ने इस बात पर जोर दिया कि म्यांमा के नेतृत्व वाले समाधानों का समर्थन करने वाला एक एकीकृत क्षेत्रीय दृष्टिकोण, लोगों की इच्छा और जरूरतों के अनुसार, जमीनी स्तर पर ठोस प्रगति करने में मदद कर सकता है।

उन्होंने आंग सान सू ची सहित सभी राजनीतिक कैदियों की तत्काल रिहाई का भी आह्वान किया।

इसमें कहा गया, “एक पड़ोसी देश के रूप में म्यांमा की स्थिति से भारत के विशेष रूप से प्रभावित होने को रेखांकित करते हुए, भारतीय अधिकारियों ने सभी पक्षों द्वारा हिंसा को तत्काल समाप्त करने और म्यांमा में शांति, स्थिरता और लोकतंत्र की वापसी के लिए बातचीत को बढ़ावा देने पर जोर दिया।”

बयान में कहा गया, “भारतीय अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र और आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ) के प्रयासों के प्रति अपना समर्थन दोहराया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\