विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष ने कहा, समावेश कोविड-19 टीके की कुंजी है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि समावेश कोविड-19 के टीके की अहम कुंजी है क्योंकि बिना समावेश जो पहले ही पीछे रह गए हैं, वे आगे भी रह जाएंगे और हम उस संदर्भ में शांति की गांरटी नहीं दे पाएंगे।

उन्होंने कहा कि समावेश कोविड-19 के टीके की अहम कुंजी है क्योंकि बिना समावेश जो पहले ही पीछे रह गए हैं, वे आगे भी रह जाएंगे और हम उस संदर्भ में शांति की गांरटी नहीं दे पाएंगे।

बांदे ने बृहस्पतिवार को एसोसिएटेड प्रेस को दिए साक्षात्कार में उन बयानों पर टिप्पणी कर रहे थे जिसमें टीके का विकास कर रही कंपनियों एवं देशों द्वारा इसे सभी के लिए उपलब्ध कराने की बात कही गई है। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण करार दिया।

यह भी पढ़े | Hand Sanitizer Exploded in Texas: हैंड सैनिटाइजर की बोतल में विस्फोट से झुलसी महिला, मोमबत्ती जलाते समय हुआ यह हादसा.

बांदे ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि टीका उपलब्ध होने के बाद इसके खरीदने की सामर्थ्य एवं पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नियम तय होंगे और समझौता होगा।’’

महासभा अध्यक्ष ने कहा कि यह विडम्बना है कि महामारी के शुरुआती आकलन कि विकासशील देश सबसे अधिक प्रभावित होंगे गलत साबित हुए हैं। तथ्य यह है कि प्रमुख विकसित देशों के मुकाबले अफ्रीका सहित विकासशील देशों में मृत्युदर और संक्रमण की दर कहीं कम है।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने PM नरेंद्र मोदी का समर्थन लेने का किया एलान.

उन्होंने कहा, ‘‘ यह बिलकुल मौलिक सवाल है। गरीब हो या अमीर देश, विकासशील हो या विकसित, यह मायने रखता है कि बीमारी का मुकाबला कैसे करते हैं, चाहे आप गरीब हो या अमीर।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\