खेल की खबरें | दो दिन में होगा उमेश का फिटनेस टेस्ट , फिर मिल सकती है ‘टर्निंग’ पिच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव का फिटनेस टेस्ट दो दिन के भीतर होगा जिससे पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ दिन रात के तीसरे क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं ।

अहमदाबाद, 19 फरवरी सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव का फिटनेस टेस्ट दो दिन के भीतर होगा जिससे पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ दिन रात के तीसरे क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं ।

यह टेस्ट 24 फरवरी से खेला जायेगा ।

समझा जाता है कि भारतीय टीम प्रबंधन की पसंद के मुताबिक एक बार फिर स्पिनरों की मददगार पिच तैयार जायेगी ताकि रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल अपना शानदार प्रदर्शन दोहरा सकें ।

दूसरे टेस्ट में 20 में से 15 विकेट अक्षर और अश्विन ने लिये । दूधिया रोशनी में होने वाले मैच के कारण कुलदीप यादव की जगह तीसरे तेज गेंदबाज को उतारा जा सकता है । ऐसे में उमेश और मोहम्मद सिराज में से एक को मौका मिलेगा।

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने बताया,‘‘ उमेश का फिटनेस टेस्ट दो दिन के भीतर होगा ।’’

उमेश मांसपेशी की चोट के कारण पिछले साल मेलबर्न में आस्ट्रेलियस के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड