Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता पर बढ़ाया गया इनाम, छापेमारी लगातार जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर प्रयागराज पुलिस ने इनाम की राशि 25,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रयागराज, आठ अप्रैल: उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर प्रयागराज पुलिस ने इनाम की राशि 25,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (नगर) दीपक भूकर ने बताया कि शाइस्ता परवीन पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है. इससे पहले, छह अप्रैल को यहां की एमपी/एमएलए अदालत ने उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अभियुक्ता शाइस्ता परवीन की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की बढ़ी मुश्किलें, इनाम की रकम 50 हजार हुई
उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के अगले दिन 25 फरवरी को उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर धूमनगंज थाना में अतीक अहमद, शाइस्ता परवीन, अशरफ, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अन्य नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बसपा विधायक राजू पाल की हत्या मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल के अपहरण के 17 साल पुराने मामले में 28 मार्च, 2023 को एमपी/एमएलए अदालत ने पूर्व सांसद अतीक अहमद, दिनेश पासी और खान शौलत हनीफ को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

