खेल की खबरें | फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उमेश आखिरी दो टेस्ट के लिये भारतीय टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज उमेश यादव को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिये भारतीय टीम में शामिल किया गया जबकि शारदुल ठाकुर को विजय हजारे एक दिवसीय चैम्पियनशिप में खेलने के लिये रिलीज कर दिया गया ।

अहमदाबाद, 22 फरवरी तेज गेंदबाज उमेश यादव को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिये भारतीय टीम में शामिल किया गया जबकि शारदुल ठाकुर को विजय हजारे एक दिवसीय चैम्पियनशिप में खेलने के लिये रिलीज कर दिया गया ।

तीसरा टेस्ट यहां बुधवार से शुरू होगा ।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 21 फरवरी को मोटेरा पर फिटनेस टेस्ट दिया जिसमें वह खरे उतरे हैं । उन्हें मौजूदा पेटीएम भारत . इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के आखिरी दो टेस्ट के लिये टीम में रखा गया है । ’’

इसमें आगे कहा गया ,‘‘ शारदुल ठाकुर को विजय हजारे ट्रॉफी में भाग लेने के लिये छोड़ दिया गया है ।’’

ठाकुर मुंबई के लिये खेलते हैं ।

उमेश को दिसंबर में मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के दौरान चोट लगी थी ।

आखिरी दो टेस्ट के लिये भारतीय टीम :

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, रिधिमान साहा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान