अल्ट्राटेक को चौथी तिमाही में 3,239 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

अल्ट्राटेक सीमेंट ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 1,085.47 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

जमात

नयी दिल्ली, 20 मई आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का एकीकृत शुद्ध लाभ 2019-20 की मार्च तिमाही में 3,239.39 करोड़ रुपये रहा। आयकर की दरों में बदलाव के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

अल्ट्राटेक सीमेंट ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 1,085.47 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 10,745.62 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में 12,370.61 करोड़ रुपये थी।

अल्ट्राटेक के अनुसार उसका सामान्य लाभ 1,131 करोड़ रुपये था। इसके अलावा उसे कर की दरों में बदलाव के कारण 2,112 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ हुआ है।

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ 5,810.46 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2,400.38 करोड़ रुपये था।

कंपनी की आय आलोच्य वित्त वर्ष में 42,124.83 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 41,608.81 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\