जरुरी जानकारी | मध्य प्रदेश में चूना पत्थर खान के लिए अल्ट्राटेक पमुख बोलीदाता के रूप में उभरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अल्ट्राटेक सीमेंट मध्य प्रदेश में एक चूना पत्थर (लाइमस्टोन) ब्लॉक के लिए प्रमुख बोलीदाता के रूप में उभरी है।

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर अल्ट्राटेक सीमेंट मध्य प्रदेश में एक चूना पत्थर (लाइमस्टोन) ब्लॉक के लिए प्रमुख बोलीदाता के रूप में उभरी है।

रामस्थान घुंचीहाई चूना पत्थर खान में 20.97 करोड़ टन का आरक्षित भंडार है। इसकी नीलामी चालू वित्त वर्ष में हुई है।

खान मंत्रालय के अनुसार, 2021-22 में पांच खनिज ब्लॉकों को सफलतापूर्वक बिक्री के लिए पेश किया गया। यह चूना पत्थर ब्लॉक इसमें से ही है।

श्री जयजोती सीमेंट्स प्राइवेट लि. आंध्र प्रदेश में एक चूना पत्थर ब्लॉक के लिए प्रमुख बोलीदाता बनी है।

खान मंत्रालय के अनुसार, तीन कंपनियों.....पटेल कौशिक कुमार, करण पोलाभाई गोजिया तथा रामसी मेरामनभाई बराड को गुजरात में एक-एक बॉक्साइट खान मिली है।

बीते वित्त वर्ष में कुल 13 खनिज ब्लॉकों को बोली के लिए पेश किया गया। इनमें से नौ चूना पत्थर खानें, दो स्वर्ण खानें और एक लौह अयस्क ब्लॉक है। वित्त वर्ष 2019-20 में 43 खनिज ब्लॉकों को बोली के लिए पेश किया गया था। वहीं 2018-19 में 19, 2017-18 में 14, 2016-17 में 15 और 2015-16 में छह ब्लॉक बिक्री के लिए रखे गए थे।

सरकार ने इससे पहले कहा था कि वह खनन क्षेत्र में कुछ बदलाव लाने पर विचार कर रही है। यह सरकार की क्षेत्र में सुधारों की घोषणा के अनुरूप है।

खान मंत्री प्रह्लाद जोशी भी खोज और खनन क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की बात कह चुके हैं। मंत्री ने राज्यों से यह भी कहा है कि वे अपनी निर्णय प्रक्रिया को तेज करें और खनिज ब्लॉकों को नीलामी के लिए लाएं।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\