एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उल्लाल आतंकी मामला : यासीन भटकल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के सह-संस्थापक यासीन भटकल को बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यहां एक अदालत में पेश किया गया।

देश की खबरें | उल्लाल आतंकी मामला : यासीन भटकल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी

मंगलुरु (कर्नाटक), 24 जुलाई प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के सह-संस्थापक यासीन भटकल को बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यहां एक अदालत में पेश किया गया।

इसके साथ ही उल्लाल पुलिस थाने में दर्ज 2008 के आतंकवाद मामले की सुनवाई फिर से शुरू हो गई है।

भटकल इस मामले में मुख्य आरोपी था, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी हमले करने की कथित साजिश शामिल थी।

वर्ष 2008 में पुलिस ने उल्लाल सीमा के अंतर्गत मुक्काचेरी और चेम्बुगुड्डे क्षेत्रों में सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने विस्फोटक और बम बनाने की सामग्री बरामद की, और आरोप लगाया कि इंडियन मुजाहिदीन पूरे भारत में बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमलों की योजना बना रहा था।

जबकि अन्य आरोपियों पर 2017 में मुकदमा चला और उन्हें सजा सुनाई गई - जिसमें तीन को आजीवन कारावास की सजा मिली और चार को बरी कर दिया गया। उस समय भटकल के फरार होने के कारण उसके खिलाफ कार्यवाही लंबित थी।

हैदराबाद बम विस्फोट के एक अन्य मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद भटकल को उल्लाल मामले में अभी तक प्रत्यक्ष रूप से पेश नहीं किया गया है।

उल्लाल पुलिस और तिहाड़ जेल के अधिकारियों के बीच समन्वय के बाद, अंततः उसे बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।

अदालत ने अगली सुनवाई 20 अगस्त के लिए निर्धारित की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).