देश की खबरें | असम में गिरफ्तार उल्फा उग्रवादी को अस्पताल ने मृत घोषित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना और असम पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए उग्रवाद-विरोधी अभियान के दौरान पकड़े गये उल्फा-आई के एक संदिग्ध सदस्य को, जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाये जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जियो

जोरहाट (असम), 15 जून सेना और असम पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए उग्रवाद-विरोधी अभियान के दौरान पकड़े गये उल्फा-आई के एक संदिग्ध सदस्य को, जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाये जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला उपायुक्त रोशनी अपारंजी कोराती के अनुसार, यह घटना रविवार को हुई।

यह भी पढ़े | दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ड्रग तस्करी के आरोप में डेढ़ साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पास के चराईदेव जिले में स्थित सेना की 224 फील्ड रेजिमेंट ने असम और नगालैंड के सीमावर्ती इलाकों के पास उल्फा-आई और एनएससीएम-आईएम के सदस्यों की मौजूदगी की सूचना भेजी थी और जोरहाट जिला प्रशासन से वहां तलाशी अभियान चलाने का अनुरोध किया था।

उपायुक्त ने बताया कि तदनुसार, जोरहाट पुलिस की टीम काकोड़ुंगा क्षेत्र में तलाशी अभियान में सेना की सहायता के लिए गई।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का तंज, कहा- लॉकडाउन ने साबित किया है, अनाड़ीपन अहंकार है.

उन्होंने बताया कि रविवार को सेना ने उल्फा-आई के एक संदिग्ध, 30 वर्षीय कैडर को गिरफ्तार किया, जिसका संपर्क एनएससीएन-आईएम के साथ भी था। सेना उसे अपने वाहन में बोरहुल्ला थाना ले गई।

वहां पहुंचने पर संदिग्ध अस्वस्थ महसूस कर रहा था इसलिए बोरहुल्ला थाना की पुलिस ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसे जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वरिष्ठ अतिरिक्त उपायुक्त तपन गोहेन की अध्यक्षता में एक मजिस्ट्रेटी जांच शुरू की गई है और 10 दिनों के भीतर जांच की रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\