देश की खबरें | अक्टूबर में यूएलबी चुनाव करा सकती है पंजाब सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में 126 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग से सिफारिश कर सकती है।
चंडीगढ़, 18 जुलाई पंजाब सरकार अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में 126 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग से सिफारिश कर सकती है।
आधिकारिक बयान के अनुसार, सिफारिश करने से पहले सरकार कोविड-19 स्थिति की समीक्षा करेगी।
पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार, शहरी स्थानीय निकाय चुनाव सितंबर तक होने हैं। राज्य में 13 नगर निगमों सहित 167 शहरी स्थानीय निकाय हैं।
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंत्रियों के साथ एक बैठक में कहा कि सितंबर में पंजाब में महामारी के अपने चरम पर होने की आशंका जतायी जा रही है। इसलिए आयोग से चुनाव की सिफारिश करने से पहले तत्कालीन स्थिति को ध्यान में रखना बेहतर होगा।
यह भी पढ़े | केरल के तिरुवनंतपुरम में सामुदायिक संक्रमण की हुई पुष्टी, 10 दिनों के लिए लगाया गया सख्त लॉकडाउन.
बैठक में पंजाब में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अगले महीने चुनाव कराने की संभावना से इनकार किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)