देश की खबरें | दक्षिण और पूर्वी हिस्से में रूसी बलों को रोकने के लिये डटकर मुकाबला कर रहे यूक्रेनी सैनिक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक ओर जहां कुछ शहरों में शुक्रवार को तोप के हमलों, साइरनों और विस्फोटों की आवाज सुनी गई, तो दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र मारियुपोल से लोगों को निकालने की कोशिश में जुटा दिखा। मारियुपोल के मेयर ने कहा कि शहर में हालात भयावह हैं।
एक ओर जहां कुछ शहरों में शुक्रवार को तोप के हमलों, साइरनों और विस्फोटों की आवाज सुनी गई, तो दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र मारियुपोल से लोगों को निकालने की कोशिश में जुटा दिखा। मारियुपोल के मेयर ने कहा कि शहर में हालात भयावह हैं।
मेयर वेडिम बोइचेंको ने कहा कि नागरिक जान बचाने की भीख मांग रहे हैं। अब दिनों का नहीं घंटों का मामला बचा है।
यूक्रेन-रूस युद्ध का ताजा घटनाक्रम इस प्रकार है:
— यूक्रेनी बलों के साथ लड़ते हुए अमेरिका के एक पूर्व नौसैनिक की मौत हो गई है । उसके परिवार ने कहा है कि यह यूक्रेन युद्ध में किसी अमेरिकी व्यक्ति की मौत का पहला मामला है। हालांकि अमेरिका ने इसकी पुष्टि नहीं की।
— यूक्रेनी बल रूसी बलों की मदद करने के आरोपी लोगों पर नकेल कस रहे हैं। अकेले खारकीव में इस सिलसिले में लगभग 400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
-युद्ध को लेकर रूस पर लगी पाबंदियां अब असर दिखाने लगी हैं। रूसी केंद्रीय बैंक ने कहा है कि रूस की अर्थव्यवस्था इस साल 10 प्रतिशत तक सिकुड़ सकती है।
-रूस को कर्ज चुकाने के मामले में डिफॉल्ट (चूक) से बचने के लिए अंतिम क्षणों पर भुगतान करना पड़ा। अमेरिका के राजस्व अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि रूस को डिफॉल्ट होने से बचने के लिए देश से बाहर रखा गया अपना कीमती विदेशी मुद्रा भंडार (अमेरिकी डॉलर) खर्च करना पड़ा है।
हालांकि कितनी राशि का भुगतान किया गया, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन इस महीने की शुरुआत में रूसी वित्त मंत्रालय ने कहा था कि उसने छह अप्रैल तक देय 64.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रकम के भगुतान की कोशिश की, जिसका संबंध दो अज्ञात अमेरिकी बैंकों के दो बांड से है। पहले बैंक का नाम जे पी मोर्गन चेज बताया गया था।।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

