विदेश की खबरें | यूक्रेनी अफसरों ने नागरिकों से पूर्वी शहर पोक्रोवस्क को खाली करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लोगों से यथाशीघ्र बाहर निकलने का आह्वान ऐसे समय में किया गया है, जब यूक्रेन की सेना सीमा पार कर कुर्स्क क्षेत्र में साहसिक घुसपैठ करके रूस की सेना का ध्यान उसकी (रूस की) भूमि की ओर केन्द्रित करने का प्रयास कर रही है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लोगों से यथाशीघ्र बाहर निकलने का आह्वान ऐसे समय में किया गया है, जब यूक्रेन की सेना सीमा पार कर कुर्स्क क्षेत्र में साहसिक घुसपैठ करके रूस की सेना का ध्यान उसकी (रूस की) भूमि की ओर केन्द्रित करने का प्रयास कर रही है।

क्षेत्र को खाली करने की हड़बड़ी यह भी दर्शाती है कि यूक्रेन ने रूस पर हमला करके युद्ध को आगे बढ़ाने के लिए बहुत बड़ा जोखिम उठाया है। यूक्रेन ने कुर्स्क क्षेत्र में हमले की शुरुआत छह अगस्त को की थी।

यह हमला ढाई साल से चल रहे संघर्ष की गतिशीलता को बदलने का एक साहसिक प्रयास था, लेकिन यह यूक्रेन की कमजोर रक्षापंक्ति के रूसी हमले के दबाव को झेलने पर निर्भर करेगी। रूसी सेना को वसंत ऋतु के बाद से ही पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क इलाके में युद्धक्षेत्र में गति और बेहतर ताकत प्राप्त हो गई है।

हाल के हफ्तों में पोक्रोवस्क के आसपास डोनेत्स्क क्षेत्र को (नागरिकों को बाहर निकाल) खाली कराना जरूरी हो गया है।

पोक्रोवस्क के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक ‘टेलीग्राम’ पोस्ट में कहा कि रूसी सैनिक “तेज़ गति से आगे बढ़ रहे हैं। हर गुजरते दिन के साथ निजी सामान इकट्ठा करने और सुरक्षित क्षेत्रों के लिए निकलने का समय कम होता जा रहा है”।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी थी कि पोक्रोवस्क और डोनेत्स्क क्षेत्र के अन्य निकटवर्ती शहर “सबसे तीव्र रूसी हमलों का सामना कर रहे हैं”।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी