विदेश की खबरें | रूस के ड्रोन हमले में यूक्रेनी नागरिक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस ने कहा कि उसने पूर्व दिशा में अग्रिम पंक्ति में दो गांवों पर नियंत्रण कर लिया है, एक खार्किव क्षेत्र में और दूसरा लुहांस्क क्षेत्र में।
रूस ने कहा कि उसने पूर्व दिशा में अग्रिम पंक्ति में दो गांवों पर नियंत्रण कर लिया है, एक खार्किव क्षेत्र में और दूसरा लुहांस्क क्षेत्र में।
स्थानीय अधिकारियों ने रविवार सुबह बताया कि दक्षिणी यूक्रेन के आंशिक रूप से कब्जे वाले खेरसॉन क्षेत्र में रूसी ड्रोन हमलों में तीन लोग घायल हो गए। देश के उत्तर-पूर्व में, खार्किव क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि रूसी गोले की चपेट में आने से एक गांव में दो लोग घायल हो गए।
वायुसेना कमांडर मायकोला ओलेशुक के अनुसार, रविवार रात में यूक्रेन की वायु रक्षा ने रूस द्वारा प्रक्षेपित 39 ड्रोन में से 35 को रोक दिया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, रूस ने तीन बैलिस्टिक मिसाइल और दो गाइडेड एयर मिसाइल प्रक्षेपित कीं, जो अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाईं।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसके सैनिकों ने दो गांवों पर नियंत्रण कर लिया है: खार्किव क्षेत्र में पिश्चाने निजने और लुहांस्क क्षेत्र में एंद्रिवका। कीव ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात के समय देश के बेलगोरोद क्षेत्र और काला सागर के ऊपर आठ ड्रोन मार गिराये। रूस द्वारा नियुक्त खेरसॉन के गवर्नर व्लादिमीर साल्दो ने कहा कि रूसी वायु रक्षा ने रूसी कब्जे वाले क्रीमिया की ओर जा रही दो लंबी दूरी की बैलिस्टिक एटीएसीएमएस मिसाइल को खेरसॉन क्षेत्र में मार गिराया गया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

