विदेश की खबरें | नये मसौदा खनिज समझौते पर बातचीत के लिए यूक्रेन अपने दल को अगले सप्ताह अमेरिका भेजेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूलिया स्विरीदेन्को ने शनिवार को उत्तरी यूक्रेन के एक दौरे के दौरान कहा, ‘‘अमेरिका के नये मसौदा समझौते से पता चलता है कि एक कोष बनाने या संयुक्त रूप से निवेश करने का इरादा बना हुआ है।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूलिया स्विरीदेन्को ने शनिवार को उत्तरी यूक्रेन के एक दौरे के दौरान कहा, ‘‘अमेरिका के नये मसौदा समझौते से पता चलता है कि एक कोष बनाने या संयुक्त रूप से निवेश करने का इरादा बना हुआ है।’’

कीव के प्रतिनिधिमंडल में अर्थव्यवस्था मामलों, विदेश मामले, न्याय और वित्त मंत्रालयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कीव और वाशिंगटन के बीच संबंधों को एक खनिज सौदे को लेकर लंबे समय से जारी बातचीत ने पहले ही तनावपूर्ण बना दिया है। दोनों पक्ष फरवरी में एक रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में एक विवादास्पद बैठक के बाद यह योजना पटरी से उतर गई।

नये मसौदे को यूक्रेन के कुछ सांसदों द्वारा लीक किये जाने के बाद, आलोचकों ने इसे कीव से उसके प्राकृतिक संसाधनों और बुनियादी ढांचे पर नियंत्रण छीनने का एक प्रयास बताया। लीक दस्तावेज के अनुसार, नये मसौदे में न केवल दुर्लभ-पृथ्वी खनिज बल्कि गैस और तेल भी शामिल हैं।

समझौते की स्थिति पर कई सप्ताह तक चुप्पी साधने के बाद, अमेरिका ने कीव को एक नया मसौदा भेजा।

स्विरीदेन्को ने कहा कि अब यूक्रेन को वार्ता के लिए एक तकनीकी दल का गठन करना है, सीमाएं और मूल सिद्धांत निर्धारित करना है तथा अगले सप्ताह तक तकनीकी वार्ता के लिए एक प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन भेजना है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\