विदेश की खबरें | जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से ध्यान भटका रहा है यूक्रेन युद्ध : गुतारेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने जीवाश्म ईंधन पर दुनिया की ‘आत्मघाती’ निर्भरता का भी उल्लेख करते हुए जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाया।

उन्होंने जीवाश्म ईंधन पर दुनिया की ‘आत्मघाती’ निर्भरता का भी उल्लेख करते हुए जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाया।

गुतारेस ने स्टॉकहोम में एक पर्यावरण सम्मेलन से पहले अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध ने निश्चित रूप से वैश्विक तापमान वृद्धि को रोकने के प्रयासों सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से दुनिया का ध्यान हटा दिया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने स्वीडन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर बहस में तात्कालिकता की भावना निश्चित रूप से यूक्रेन में युद्ध से प्रभावित हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि इस युद्ध ने एक बात को स्पष्ट रूप से साबित किया है कि जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता में विश्व की स्थिति बेहद नाजुक है।’’

उन्होंने इस सप्ताह यूरोपीय संघ द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के हिस्से के रूप में रूसी तेल के अधिकांश आयात को रोकने के निर्णयों की ओर इशारा करते हुए यह बात कही।

गुतारेस ने कहा कि इस युद्ध ने यह स्पष्ट तौर पर प्रदर्शित किया है कि कितने यूरोपीय देश रूसी तेल और गैस पर निर्भर हैं।

स्वीडन की प्रधानमंत्री मैगडालेना एंडरसन ने कहा कि यूक्रेन युद्ध से पहले दुनिया कोविड-19 महामारी सहित अन्य संकटों से जूझ रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\