देश की खबरें | लोकसभा में अगले कुछ दिनों में यूक्रेन युद्ध और महंगाई पर चर्चा होगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में अगले कुछ दिनों में रूस-यूक्रेन युद्ध और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर चर्चा हो सकती है।
नयी दिल्ली, 28 मार्च लोकसभा में अगले कुछ दिनों में रूस-यूक्रेन युद्ध और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर चर्चा हो सकती है।
संसद के कुछ सदस्यों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में यूक्रेन युद्ध और महंगाई पर चर्चा कराने की विपक्ष कर मांग पर सहमति जताई है।
बैठक में मौजूद रहे इन सांसदों ने कहा कि इन दोनों विषयों पर लोकसभा में नियम 193 के तहत चर्चा होगी।
एक सांसद ने कहा कि यूक्रेन संकट पर इस सप्ताह चर्चा होगी, जबकि महंगाई के मुद्दे पर अगले सप्ताह चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि चर्चा के लिए तिथि और समय के बारे में अभी फैसला नहीं हुआ है।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उन्होंने बीएसी की बैठक में इन दो विषयों पर चर्चा का प्रस्ताव दिया, जिस पर सरकार ने सहमति जताई।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)