एजेंसी न्यूज

Russia Ukraine War: रूस के हमले में मारे गए लोगों में अमेरिकी भी शामिल

हालांकि मंत्रालय ने मारे गए अमेरिकी की पहचान तत्काल जाहिर नहीं की है. यह दूसरा अमेरिकी नागरिक है जो यूक्रेन युद्ध में मारा गया है. पिछले सप्ताह पत्रकार और फिल्मकार ब्रेंट रेनॉड की भी मौत हो गई थी.

Russia Ukraine War: रूस के हमले में मारे गए लोगों में अमेरिकी भी शामिल
यूक्रेन-रूस युद्ध (Photo Credits: Twitter)

हालांकि मंत्रालय ने मारे गए अमेरिकी की पहचान तत्काल जाहिर नहीं की है. यह दूसरा अमेरिकी नागरिक है जो यूक्रेन युद्ध में मारा गया है. पिछले सप्ताह पत्रकार और फिल्मकार ब्रेंट रेनॉड की भी मौत हो गई थी.

चर्नीहिव पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि शहर पर तोपों से भारी गोलाबारी की जा रही है और मारे गए आम लोगों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल है. यह भी पढ़ें :Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेनी थिएटर को धमाके से उड़ाया, अदंर मौजूद थे 1000 से अधिक शरणार्थी

स्थानीय गवर्नर वियाचेस्लेव चाउस ने यूक्रेनी टीवी को बृहस्पतिवार को बताया कि चर्नीहिव राजधानी कीव से उत्तर में स्थित है और गत 24 घंटे के दौरान 53 शवों को मुर्दाघरों में पहुंचाया गया है जिनकी मौत रूसी हवाई हमले और जमीनी कार्रवाई में हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2022 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).